Home Uncategorized बिरसा विकास समिति की संरक्षक आरती राजा पीटर ने अड़की प्रखंड का...

बिरसा विकास समिति की संरक्षक आरती राजा पीटर ने अड़की प्रखंड का दौरा कर अर्जुन मुंडा के पक्ष में मांगा वोट।

43
0

अड़की —-बिरसा विकास समिति के संरक्षक आरती राजा पीटर ने आज दिनांक 07/05/2024 को अड़की प्रखंड के जारंगा सोसोहातु पिस्काहातु और सिंदरी गांव में भारतीय जनता पार्टी के खुंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा जी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होंने सबसे पहले सिंदरी की बिरसा विकास समिति की सक्रीय सदस्या सुगिया कुमारी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली क्योंकि कुछ दिनों पूर्व उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था वहीं महिला सदस्यों से भेंट कर उनको आगे काम का दिशा निर्देश दिया।फिर लोगों से जनसंपर्क कर मिलती गई और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनके साथ बिरसा विकास समिति के जादु पाहन जयपाल पातर मनोरमा देवी रंभा देवी मान सिंह सरमनी देवी मुकेश पातर कुसुम देवी मुखिया चितरंजन सिंह मुण्डा दुती कृष्ण सिंह मुण्डा मौजुद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here